UPSC CSE पाठ्यक्रम 2026 और परीक्षा पैटर्न (प्रारंभिक व मुख्य)
संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा (CSE) के माध्यम से आईएएस, आईपीएस, आईएफएस तथा अन्य समूह 'क' और समूह 'ख' केंद्रीय सेवाओं में अधिकारियों की भर्ती की जाती है। यह परीक्षा तीन चरणों में होती है: प्रारंभिक परीक्षा (वस्तुनिष्ठ, केवल छँटनी हेतु), मुख्य परीक्षा (लिखित, वर्णनात्मक) और व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्कार)। अंतिम योग्यता सूची मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के अंकों के आधार पर बनती है।
हमारे सभी मॉक टेस्ट इसी आधिकारिक पैटर्न पर बनते हैं।
स्रोत: Union Public Service Commission (upsc.gov.in).
प्रश्नपत्र
प्रश्न
अंक
समय
नकारात्मक अंकन
प्रारंभिक
सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्र I
100 (वस्तुनिष्ठ)
200
2 घंटे
−0.66 प्रति गलत उत्तर
प्रारंभिक
प्रश्नपत्र II (CSAT) अर्हक 33%
बोधगम्यता 25 · आधारभूत संख्यनन 30 · तर्क एवं मानसिक योग्यता 25
80 (वस्तुनिष्ठ)
200
2 घंटे
−0.83 प्रति गलत उत्तर
मुख्य
निबंध
वर्णनात्मक
250
3 घंटे
—
मुख्य
सामान्य अध्ययन I–IV (प्रत्येक)
20 प्रश्न: 10 प्रश्न 10 अंक (150 शब्द) और 10 प्रश्न 15 अंक (250 शब्द)।
वर्णनात्मक
250
3 घंटे
—
मुख्य
वैकल्पिक विषय प्रश्नपत्र I व II (प्रत्येक)
वर्णनात्मक
250
3 घंटे
—
मुख्य
भारतीय भाषा और अंग्रेज़ी (अर्हक, प्रत्येक) अर्हक
वर्णनात्मक
300
3 घंटे
—
UPSC CSE प्रारंभिक परीक्षा पाठ्यक्रम
सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्र I
100 प्रश्न · 200 अंक · 2 घंटे
सामयिक घटनाएँ
राष्ट्रीय महत्व की सामयिक घटनाएँ
अंतर्राष्ट्रीय महत्व की सामयिक घटनाएँ
भारत का इतिहास और भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन
भारत का इतिहास – प्राचीन, मध्यकालीन और आधुनिक काल
भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन
भारत एवं विश्व का भूगोल
भारत एवं विश्व का प्राकृतिक भूगोल
भारत एवं विश्व का सामाजिक भूगोल
भारत एवं विश्व का आर्थिक भूगोल
भारतीय राज्यतंत्र और शासन
संविधान
राजनीतिक प्रणाली
पंचायती राज
लोकनीति
अधिकार संबंधी मुद्दे, आदि
आर्थिक और सामाजिक विकास
सतत विकास
गरीबी
समावेशन
जनसांख्यिकी
सामाजिक क्षेत्र में की गई पहल, आदि
पर्यावरणीय पारिस्थितिकी, जैव विविधता और जलवायु परिवर्तन
पर्यावरणीय पारिस्थितिकी संबंधी सामान्य मुद्दे
जैव विविधता संबंधी सामान्य मुद्दे
जलवायु परिवर्तन संबंधी सामान्य मुद्दे
टिप्पणी: इनके लिए विषयगत विशेषज्ञता आवश्यक नहीं है
सामान्य विज्ञान
सामान्य विज्ञान
सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्र II (सीसैट)
80 प्रश्न · 200 अंक · 2 घंटे · अर्हक (33%)
बोधगम्यता और संचार
बोधगम्यता
संचार कौशल सहित अंतर-वैयक्तिक कौशल
तर्कशक्ति और मानसिक योग्यता
तार्किक कौशल एवं विश्लेषणात्मक क्षमता
निर्णय लेना और समस्या समाधान
सामान्य मानसिक योग्यता
आधारभूत संख्यनन और आँकड़ों का निर्वचन (दसवीं कक्षा का स्तर)
आधारभूत संख्यनन – संख्याएँ और उनके संबंध, विस्तार-क्रम, आदि
आँकड़ों का निर्वचन – चार्ट, ग्राफ, तालिका, आँकड़ों की पर्याप्तता, आदि
UPSC CSE मुख्य परीक्षा पाठ्यक्रम
प्रश्नपत्र 'क' – भारतीय भाषा (अर्हक)
300 अंक · 3 घंटे · अर्हक, रैंकिंग में नहीं जुड़ते
विषय-क्षेत्र और स्तर
संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कोई एक भारतीय भाषा, जिसे उम्मीदवार चुनता है
मैट्रिकुलेशन अथवा समकक्ष स्तर
गंभीर तर्कपूर्ण गद्य को पढ़ने-समझने तथा विचारों को स्पष्ट एवं सही ढंग से अभिव्यक्त करने की क्षमता की जाँच
अधिसूचना में निर्दिष्ट कुछ पूर्वोत्तर राज्यों और सिक्किम के उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य नहीं
प्रश्नों का स्वरूप
दिए गए गद्यांशों का बोध
संक्षेपण
प्रयोग तथा शब्द-भंडार
लघु निबंध
अंग्रेज़ी से भारतीय भाषा में अनुवाद
भारतीय भाषा से अंग्रेज़ी में अनुवाद
प्रश्नपत्र 'ख' – अंग्रेज़ी (अर्हक)
300 अंक · 3 घंटे · अर्हक, रैंकिंग में नहीं जुड़ते
विषय-क्षेत्र और स्तर
मैट्रिकुलेशन अथवा समकक्ष स्तर
गंभीर तर्कपूर्ण गद्य को पढ़ने-समझने तथा अंग्रेज़ी में विचारों को स्पष्ट एवं सही ढंग से अभिव्यक्त करने की क्षमता की जाँच
प्रश्नों का स्वरूप
दिए गए गद्यांशों का बोध
संक्षेपण
प्रयोग तथा शब्द-भंडार
लघु निबंध
प्रश्नपत्र I – निबंध
250 अंक · 3 घंटे
निबंध
उम्मीदवारों से विविध विषयों पर निबंध लिखने की अपेक्षा की जा सकती है
निबंध के विषय पर ही केंद्रित रहना
विचारों को क्रमबद्ध रूप से प्रस्तुत करना
संक्षेप में लिखना
प्रभावशाली एवं सटीक अभिव्यक्ति के लिए अंक दिए जाते हैं
प्रश्नपत्र II – सामान्य अध्ययन I (भारतीय विरासत और संस्कृति, विश्व का इतिहास एवं भूगोल और समाज)
250 अंक · 3 घंटे
भारतीय विरासत और संस्कृति
भारतीय संस्कृति – प्राचीन काल से आधुनिक काल तक के कला रूपों, साहित्य और वास्तुकला के मुख्य पहलू
आधुनिक भारत का इतिहास
अठारहवीं सदी के लगभग मध्य से लेकर वर्तमान समय तक का आधुनिक भारतीय इतिहास – महत्वपूर्ण घटनाएँ, व्यक्तित्व, विषय
स्वतंत्रता संग्राम – इसके विभिन्न चरण और देश के विभिन्न भागों से इसमें अपना योगदान देने वाले महत्वपूर्ण व्यक्ति/उनका योगदान
स्वतंत्रता के पश्चात देश के अंदर एकीकरण और पुनर्गठन
विश्व का इतिहास
18वीं सदी की घटनाएँ, जैसे औद्योगिक क्रांति, विश्व युद्ध, राष्ट्रीय सीमाओं का पुनःसीमांकन, उपनिवेशवाद, उपनिवेशवाद की समाप्ति
साम्यवाद, पूँजीवाद, समाजवाद आदि राजनीतिक दर्शन – इनके रूप और समाज पर इनका प्रभाव
भारतीय समाज
भारतीय समाज की मुख्य विशेषताएँ; भारत की विविधता
महिलाओं की भूमिका और महिला संगठन; जनसंख्या एवं संबद्ध मुद्दे; गरीबी और विकासात्मक विषय; शहरीकरण, उनकी समस्याएँ और उनके समाधान
भारतीय समाज पर भूमंडलीकरण का प्रभाव
सामाजिक सशक्तीकरण, सांप्रदायिकता, क्षेत्रवाद और धर्मनिरपेक्षता
भूगोल
विश्व के भौतिक भूगोल की मुख्य विशेषताएँ
विश्व भर के मुख्य प्राकृतिक संसाधनों का वितरण (दक्षिण एशिया और भारतीय उपमहाद्वीप सहित)
विश्व (भारत सहित) के विभिन्न भागों में प्राथमिक, द्वितीयक और तृतीयक क्षेत्र के उद्योगों की अवस्थिति के लिए उत्तरदायी कारक
भूकंप, सुनामी, ज्वालामुखीय हलचल, चक्रवात आदि जैसी महत्वपूर्ण भू-भौतिकीय घटनाएँ
भौगोलिक विशेषताएँ और उनकी अवस्थिति – अति महत्वपूर्ण भौगोलिक विशेषताओं (जल-स्रोत और हिमावरण सहित) तथा वनस्पति एवं प्राणि-जगत में परिवर्तन और इस प्रकार के परिवर्तनों के प्रभाव
प्रश्नपत्र III – सामान्य अध्ययन II (शासन व्यवस्था, संविधान, शासन प्रणाली, सामाजिक न्याय तथा अंतर्राष्ट्रीय संबंध)
250 अंक · 3 घंटे
भारतीय संविधान और संघीय ढाँचा
भारतीय संविधान – ऐतिहासिक आधार, विकास, विशेषताएँ, संशोधन, महत्वपूर्ण प्रावधान और बुनियादी संरचना
संघ एवं राज्यों के कार्य तथा उत्तरदायित्व; संघीय ढाँचे से संबंधित विषय एवं चुनौतियाँ; स्थानीय स्तर पर शक्तियों और वित्त का हस्तांतरण और उसकी चुनौतियाँ
विभिन्न घटकों के बीच शक्तियों का पृथक्करण; विवाद निवारण तंत्र तथा संस्थान
भारतीय संवैधानिक योजना की अन्य देशों के साथ तुलना
विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका
संसद और राज्य विधायिका – संरचना, कार्य, कार्य-संचालन, शक्तियाँ एवं विशेषाधिकार और इनसे उत्पन्न होने वाले विषय
कार्यपालिका और न्यायपालिका की संरचना, संगठन और कार्य; सरकार के मंत्रालय एवं विभाग
प्रभावक समूह और औपचारिक/अनौपचारिक संघ तथा शासन प्रणाली में उनकी भूमिका
जन प्रतिनिधित्व अधिनियम की मुख्य विशेषताएँ
संवैधानिक एवं अन्य निकाय
विभिन्न संवैधानिक पदों पर नियुक्ति; विभिन्न संवैधानिक निकायों की शक्तियाँ, कार्य और उत्तरदायित्व
सांविधिक, विनियामक और विभिन्न अर्ध-न्यायिक निकाय
शासन व्यवस्था और विकास
सरकारी नीतियाँ और विभिन्न क्षेत्रों में विकास के लिए हस्तक्षेप तथा उनके अभिकल्पन एवं कार्यान्वयन से उत्पन्न विषय
विकास प्रक्रिया तथा विकास उद्योग – गैर-सरकारी संगठनों, स्वयं सहायता समूहों, विभिन्न समूहों और संघों, दानकर्ताओं, लोकोपकारी संस्थाओं, संस्थागत एवं अन्य पक्षों की भूमिका
शासन व्यवस्था, पारदर्शिता और जवाबदेही के महत्वपूर्ण पक्ष; ई-गवर्नेंस – अनुप्रयोग, मॉडल, सफलताएँ, सीमाएँ और संभावनाएँ; नागरिक चार्टर, पारदर्शिता एवं जवाबदेही और संस्थागत तथा अन्य उपाय
लोकतंत्र में सिविल सेवाओं की भूमिका
सामाजिक न्याय
केंद्र एवं राज्यों द्वारा जनसंख्या के अति संवेदनशील वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ और इन योजनाओं का कार्य-निष्पादन
इन अति संवेदनशील वर्गों की रक्षा एवं बेहतरी के लिए गठित तंत्र, विधि, संस्थान एवं निकाय
स्वास्थ्य, शिक्षा, मानव संसाधनों से संबंधित सामाजिक क्षेत्र/सेवाओं के विकास और प्रबंधन से संबंधित विषय
गरीबी एवं भूख से संबंधित विषय
अंतर्राष्ट्रीय संबंध
भारत एवं इसके पड़ोसी – संबंध
द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह और भारत से संबंधित और/अथवा भारत के हितों को प्रभावित करने वाले करार
भारत के हितों पर विकसित तथा विकासशील देशों की नीतियों तथा राजनीति का प्रभाव; प्रवासी भारतीय
महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय संस्थान, संस्थाएँ और मंच – उनकी संरचना और अधिदेश
प्रश्नपत्र IV – सामान्य अध्ययन III (प्रौद्योगिकी, आर्थिक विकास, जैव विविधता, पर्यावरण, सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन)
250 अंक · 3 घंटे
भारतीय अर्थव्यवस्था
भारतीय अर्थव्यवस्था तथा योजना, संसाधनों को जुटाने, प्रगति, विकास तथा रोज़गार से संबंधित विषय
समावेशी विकास तथा इससे उत्पन्न विषय
सरकारी बजट
भारत में भूमि सुधार
उदारीकरण का अर्थव्यवस्था पर प्रभाव; औद्योगिक नीति में परिवर्तन तथा औद्योगिक विकास पर इनका प्रभाव
बुनियादी ढाँचा: ऊर्जा, बंदरगाह, सड़क, विमानपत्तन, रेलवे आदि
निवेश मॉडल
कृषि और खाद्य सुरक्षा
देश के विभिन्न भागों में मुख्य फसलें और फसलों का पैटर्न; सिंचाई के विभिन्न प्रकार एवं सिंचाई प्रणाली
कृषि उत्पाद का भंडारण, परिवहन तथा विपणन, संबंधित विषय और बाधाएँ; किसानों की सहायता के लिए ई-प्रौद्योगिकी
प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष कृषि सहायता तथा न्यूनतम समर्थन मूल्य से संबंधित विषय
जन वितरण प्रणाली – उद्देश्य, कार्य, सीमाएँ, सुधार; बफर स्टॉक तथा खाद्य सुरक्षा संबंधी विषय
प्रौद्योगिकी मिशन; पशुपालन संबंधी अर्थशास्त्र
भारत में खाद्य प्रसंस्करण एवं संबंधित उद्योग – कार्यक्षेत्र एवं महत्व, स्थान, ऊपरी और नीचे की अपेक्षाएँ, आपूर्ति शृंखला प्रबंधन
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी – विकास एवं अनुप्रयोग और रोज़मर्रा के जीवन पर इसका प्रभाव
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में भारतीयों की उपलब्धियाँ; देशज रूप से प्रौद्योगिकी का विकास और नई प्रौद्योगिकी का विकास
सूचना प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष, कंप्यूटर, रोबोटिक्स, नैनो-टैक्नोलॉजी, बायो-टैक्नोलॉजी के क्षेत्र में जागरूकता
बौद्धिक संपदा अधिकारों से संबंधित विषय
पर्यावरण, जैव विविधता और आपदा प्रबंधन
संरक्षण, पर्यावरण प्रदूषण और क्षरण
पर्यावरण प्रभाव का आकलन
आपदा और आपदा प्रबंधन
आंतरिक सुरक्षा
विकास और फैलते उग्रवाद के बीच संबंध
आंतरिक सुरक्षा के लिए चुनौती उत्पन्न करने वाले शासन-विरोधी (बाह्य राज्य और गैर-राज्य) तत्वों की भूमिका
संचार नेटवर्क के माध्यम से आंतरिक सुरक्षा को चुनौती; आंतरिक सुरक्षा चुनौतियों में मीडिया और सामाजिक नेटवर्किंग साइटों की भूमिका; साइबर सुरक्षा की बुनियादी बातें; धन-शोधन और इसे रोकना
सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा चुनौतियाँ एवं उनका प्रबंधन; संगठित अपराध और आतंकवाद के बीच संबंध
विभिन्न सुरक्षा बल और संस्थाएँ तथा उनके अधिदेश
प्रश्नपत्र V – सामान्य अध्ययन IV (नीतिशास्त्र, सत्यनिष्ठा और अभिरुचि)
250 अंक · 3 घंटे
नीतिशास्त्र तथा मानवीय सह-संबंध
मानवीय क्रियाकलापों में नीतिशास्त्र का सार तत्व, इसके निर्धारक और परिणाम
नीतिशास्त्र के आयाम; निजी और सार्वजनिक संबंधों में नीतिशास्त्र
मानवीय मूल्य – महान नेताओं, सुधारकों और प्रशासकों के जीवन तथा उनके उपदेशों से शिक्षा
मूल्य विकसित करने में परिवार, समाज और शैक्षणिक संस्थाओं की भूमिका
अभिवृत्ति
अभिवृत्ति का सारांश (कथ्य), संरचना और कार्य
विचार तथा आचरण के परिप्रेक्ष्य में इसका प्रभाव एवं संबंध
नैतिक और राजनीतिक अभिरुचि
सामाजिक प्रभाव और धारणा
सिविल सेवा के लिए अभिरुचि तथा बुनियादी मूल्य
सत्यनिष्ठा, भेदभाव रहित तथा गैर-तरफदारी
निष्पक्षता और लोक सेवा के प्रति समर्पण भाव
कमज़ोर वर्गों के प्रति सहानुभूति, सहिष्णुता तथा संवेदना
भावनात्मक समझ
भावनात्मक समझ – अवधारणाएँ
प्रशासन और शासन व्यवस्था में उनके उपयोग और प्रयोग
नैतिक विचारक और दार्शनिक
भारत तथा विश्व के नैतिक विचारकों तथा दार्शनिकों के योगदान
लोक/सिविल सेवा मूल्य तथा लोक प्रशासन में नीतिशास्त्र
स्थिति तथा समस्याएँ
सरकारी तथा निजी संस्थानों में नैतिक चिंताएँ तथा दुविधाएँ
नैतिक मार्गदर्शन के स्रोतों के रूप में विधि, नियम, विनियम तथा अंतरात्मा
उत्तरदायित्व तथा नैतिक शासन; शासन व्यवस्था में नीतिपरक तथा नैतिक मूल्यों का सुदृढ़ीकरण
अंतर्राष्ट्रीय संबंधों तथा निधि व्यवस्था में नैतिक मुद्दे
कॉरपोरेट शासन व्यवस्था
शासन व्यवस्था में ईमानदारी
लोक सेवा की अवधारणा; शासन व्यवस्था और ईमानदारी का दार्शनिक आधार
सरकार में सूचना का आदान-प्रदान और पारदर्शिता; सूचना का अधिकार
नीतिपरक आचार संहिता, आचरण संहिता, नागरिक चार्टर
कार्य संस्कृति, सेवा प्रदान करने की गुणवत्ता, लोक निधि का उपयोग
भ्रष्टाचार की चुनौतियाँ
केस स्टडी
उपर्युक्त विषयों पर केस स्टडी
प्रश्नपत्र VI और VII – वैकल्पिक विषय (प्रश्नपत्र I और प्रश्नपत्र II)
2 प्रश्नपत्र · प्रत्येक 250 अंक · प्रत्येक 3 घंटे
वैकल्पिक विषय की व्यवस्था
प्रत्येक उम्मीदवार अधिसूचना में दी गई सूची में से एक वैकल्पिक विषय चुनता है
चुने गए विषय के दो प्रश्नपत्र (प्रश्नपत्र I और प्रश्नपत्र II) होते हैं, जिनके कुल अंक 500 हैं
वैकल्पिक विषय के अंक मुख्य परीक्षा के कुल योग और अंतिम योग्यता सूची में जुड़ते हैं
प्रत्येक वैकल्पिक विषय का विस्तृत पाठ्यक्रम अधिसूचना में अलग से प्रकाशित होता है
वैकल्पिक विषयों की सूची
कृषि विज्ञान
पशुपालन एवं पशु चिकित्सा विज्ञान
नृविज्ञान
वनस्पति विज्ञान
रसायन विज्ञान
सिविल इंजीनियरी
वाणिज्य शास्त्र तथा लेखाविधि
अर्थशास्त्र
विद्युत इंजीनियरी
भूगोल
भूविज्ञान
इतिहास
विधि
प्रबंधन
गणित
यांत्रिक इंजीनियरी
चिकित्सा विज्ञान
दर्शनशास्त्र
भौतिकी
राजनीति विज्ञान तथा अंतर्राष्ट्रीय संबंध
मनोविज्ञान
लोक प्रशासन
समाजशास्त्र
सांख्यिकी
प्राणि विज्ञान
निम्नलिखित में से किसी एक भाषा का साहित्य: असमिया, बंगाली, बोडो, डोगरी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, कश्मीरी, कोंकणी, मैथिली, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, नेपाली, ओड़िया, पंजाबी, संस्कृत, संथाली, सिंधी, तमिल, तेलुगु, उर्दू और अंग्रेज़ी
UPSC CSE साक्षात्कार
व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्कार)
275 अंक
उद्देश्य और परखे जाने वाले गुण
सक्षम और निष्पक्ष प्रेक्षकों के बोर्ड द्वारा लिया जाता है, जिसके समक्ष उम्मीदवार का जीवन-वृत्त होता है
लोक सेवा में करियर के लिए उम्मीदवार की व्यक्तिगत उपयुक्तता का आकलन; उम्मीदवार की मानसिक क्षमता की जाँच
परखे जाने वाले गुणों में मानसिक सतर्कता, आलोचनात्मक ग्रहण शक्ति, स्पष्ट और तर्कसंगत प्रतिपादन, संतुलित निर्णय, रुचि की विविधता और गहराई, सामाजिक सामंजस्य और नेतृत्व की योग्यता तथा बौद्धिक और नैतिक ईमानदारी शामिल हैं
यह जिरह नहीं, बल्कि स्वाभाविक और उद्देश्यपूर्ण वार्तालाप है, जिसका उद्देश्य उम्मीदवार के मानसिक गुणों को सामने लाना है
सामान्य रुचि के विषय – उम्मीदवार के अध्ययन के विषय तथा देश-विदेश में घटित होने वाली घटनाएँ
UPSC CSE पाठ्यक्रम: अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
क्या सीसैट (प्रारंभिक परीक्षा प्रश्नपत्र II) के अंक योग्यता सूची में जुड़ते हैं?
नहीं। सीसैट अर्हक प्रकृति का है; इसमें कम से कम 33% अंक प्राप्त करना आवश्यक है। सीसैट की न्यूनतम अर्हता पूरी करने वाले उम्मीदवारों में से मुख्य परीक्षा के लिए चयन केवल सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्र I के अंकों के आधार पर होता है।
क्या यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में ऋणात्मक अंकन होता है?
हाँ। प्रारंभिक परीक्षा के दोनों प्रश्नपत्रों में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए उस प्रश्न के निर्धारित अंकों का एक-तिहाई (1/3) काटा जाता है। एक से अधिक उत्तर देने को भी गलत उत्तर माना जाता है। खाली छोड़े गए प्रश्न पर कोई अंक नहीं काटा जाता।
क्या प्रारंभिक परीक्षा के अंक अंतिम परिणाम में जोड़े जाते हैं?
नहीं। प्रारंभिक परीक्षा केवल मुख्य परीक्षा में प्रवेश हेतु छँटनी परीक्षा है। इसके अंक अंतिम योग्यता क्रम निर्धारित करने में नहीं गिने जाते।
अंतिम योग्यता सूची कुल कितने अंकों की होती है?
अंतिम योग्यता 2025 अंकों पर आधारित होती है: रैंकिंग में गिने जाने वाले मुख्य परीक्षा के सात प्रश्नपत्रों (निबंध, सामान्य अध्ययन I–IV और वैकल्पिक विषय के दो प्रश्नपत्र, प्रत्येक 250 अंक) के 1750 अंक तथा व्यक्तित्व परीक्षण के 275 अंक।
क्या मुख्य परीक्षा के भारतीय भाषा और अंग्रेज़ी प्रश्नपत्रों के अंक रैंकिंग में गिने जाते हैं?
नहीं। प्रश्नपत्र 'क' (भारतीय भाषा) और प्रश्नपत्र 'ख' (अंग्रेज़ी) मैट्रिकुलेशन स्तर के हैं और केवल अर्हक हैं। उम्मीदवारों को इनमें आयोग द्वारा निर्धारित न्यूनतम स्तर प्राप्त करना होता है, अन्यथा मुख्य परीक्षा के अन्य प्रश्नपत्रों का मूल्यांकन नहीं किया जाता।
उम्मीदवार कितने वैकल्पिक विषय चुनता है?
केवल एक। चुने गए वैकल्पिक विषय के दो प्रश्नपत्र होते हैं, प्रत्येक 250 अंकों का, यानी कुल 500 अंक, जो अंतिम योग्यता में जुड़ते हैं।
क्या प्रारंभिक परीक्षा के प्रश्नपत्र हिंदी में उपलब्ध होते हैं?
हाँ। प्रारंभिक परीक्षा के दोनों प्रश्नपत्र हिंदी और अंग्रेज़ी में होते हैं; केवल सीसैट के अंग्रेज़ी भाषा बोधगम्यता संबंधी प्रश्न अंग्रेज़ी में ही दिए जाते हैं।
सिविल सेवा परीक्षा में कौन बैठ सकता है और कितने प्रयास अनुमत हैं?
स्नातक उपाधि मूल शैक्षिक योग्यता है। आयु सीमा, प्रयासों की संख्या और वर्गवार छूट प्रत्येक वर्ष की आधिकारिक अधिसूचना में निर्धारित होती हैं, इसलिए हमेशा वर्तमान अधिसूचना देखें।
यह पाठ्यक्रम आयोग के आधिकारिक पाठ्यक्रम पर आधारित है। हर परीक्षा चक्र से पहले आधिकारिक अधिसूचना अवश्य देखें:
upsc.gov.in
इस पाठ्यक्रम पर UPSC CSE मॉक टेस्ट दें
असली पैटर्न · दैनिक मॉक · ऑल-इंडिया रैंक · हिंदी और English